सेवा परमो धर्म शिवगंज द्वारा आज निःशुल्क नैत्र चिकित्सा का शिविर विश्वकर्मा छात्रावास में हुआ सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा परमो धर्म द्वारा निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर आज केसरपुरा में सम्पन्न 340 मरीजों की आँखे चैक की गई

शिवगंज । सेवा परमो धर्म शिवगंज द्वारा आज निःशुल्क नैत्र चिकित्सा का शिविर विश्वकर्मा छात्रावास में सम्पन्न हुआ । प्रातः 8.00 बजे से ही केसरपुरा शिवगंज और आस पास के गांवो से मरीजों का आना शुरू हो गया था । तारा संस्थान उदयपुर के डॉक्टर पदमा शर्मा और उनकी टीम द्वारा दस बजे से आँखौ की जाँच का काम शुरू किया गया । एक बजते बजते 340 मरीजो की आँखों की जाँच की गई । जिस में जरूरत के अनुसार मरीजों को चश्मा और दवाईयाँ निःशुल्क निःशुल्क दी गई । कुल 57 मरीजो को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिये चयनित किया गया । इनमें से 28 मरीजों को तारा संस्थान की बस द्वारा लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन हेतु उदयपुर ले जाया गया ।

सेवा परमो धर्म के दूदाराम मेहलोत ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष का यह दूसरा नैत्र चिकित्सा शिविर है और अब तक संस्था द्वारा इस तरह के कुल 6 शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न किये है। सभी मरीजो के लिये और डॉक्टरों की टीम के लिये चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई । ऑपरेशन के लिये उदयपुर जाने वाले मरीजो को भोजन करवाकर बस द्वारा रवाना किया गया !
इस अवसर पर सेवा परमो धर्म के मदन परिहार विष्णु अग्रवाल मदन सुन्देशा कमलेश गेहलोत राजेन्द्र अग्रवाल देवकिशन सोनी दिनेश सुन्देशा मंसाराम कुम्हार पुखराज कुमावत मोहनलाल सुथार पुखराज जसाजी गोविन्द सुथार जीतेन्द्रसिंह राव राजेन्द्र गेहलोत गोविन्दराम खण्डेलवाल नन्दु सोनी कंचन परिहार अंजु अग्रवाल प्रिया नागौरा कोमल सोनी सुकन्या गेहलोत और अन्य ने शिविर सम्पन्न करने में सराहनीय सेवाये दी । सेवा परमो धर्म के सचिव मदन परिहार और उपाध्यक्ष मदन सुन्देशा ने विश्वकर्मा छात्रावास के पदाधिकारियों को शिविर सम्पन्न कराने में सहयोग देने पर धन्यवाद दिया और डॉक्टरो की टीम को धन्यवाद देकर इस शिविर को पूरा किया गया । अगला शिविर रविवार दिनाँक 21.12.25 को नया जोयला में हो रहा है जहाँ पर भी तारा संस्थान के डॉक्टर्स की टीम ही आँखों की जाँच करेगी ।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai