उदयपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवगंज स्ट्राइकर्स का शानदार प्रदर्शन, उपविजेता का खिताब जीता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवगंज स्ट्राइकर्स का शानदार प्रदर्शन, उपविजेता का खिताब जीता

शिवगंज । लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के प्रांताधीन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन राम किशोर गर्ग एवं प्रांतीय सचिव अशोक जैन के मार्गदर्शन में एवं मुख्य आयोजक लायन नितिन शुक्ला, पूर्व प्रांतपाल अनिल नाहर, अरविंद चतुर के विशेष सहयोग से उदयपुर में आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवल टूर्नामेंट के अंतर्गत “मिलाप 2025” टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर की टीम शिवगंज स्ट्राइकर्स ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच तक का सफर तय किया और प्रतियोगिता में रनर-अप टीम का गौरव प्राप्त किया।

टीम ने इस उपलब्धि के साथ रनर-अप ट्रॉफी एवं ₹10,000 की नकद राशि अपने नाम की, जो पुरस्कार उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शिवगंज स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और शानदार खेल का परिचय दिया। लीग एवं सेमीफाइनल मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहित अग्रवाल, विक्रम जी. परमार एवं चेतन अग्रवाल को मिला, वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए विक्रम जी. परमार को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। यह सफलता कप्तान श्री दिलीप अग्रवाल, उपकप्तान श्री अमित शर्मा तथा टीम के सभी खिलाड़ियों—दीपक बंसल, योगेश पटवा, पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, रजत झंवर, हिम्मत भाटी, भूपेंद्र सिंह, दीपक गोयल एवं अनिल जैन—के सामूहिक प्रयास का परिणाम रही। यह उपलब्धि लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai