भाजपा नगर मंडल शिवगंज द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जन्म जयंती मनाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं की जन्म जयंती मनाई

भाजपा शिवगंज नगर मंडल द्वारा वाजपेई की जयंती सुशासन के रूप में मनाई

शिवगंज । भारत माता के उस महान सपूत की जयंती जिन्होंने राजनीति को वाणी की मर्यादा, विचारों की शालीनता और राष्ट्रभक्ति की ऊँचाई प्रदान की । मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी केवल राजनेता नहीं थे, वे कवि थे जिनकी रचनाओं में राष्ट्र की आत्मा बोलती थी, वक्ता थे जिनकी वाणी विरोधियों को भी मौन कर देती थी और ऐसे जननेता थे जिन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया।
इसी के साथ पूर्व निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सोलंकी, वरिष्ठ नेता झुंझार सिंह, गंगाराम गोयल, मांगीलाल टॉक, अशोक कुमावत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी।
दे
शिवगंज कोऑपरेटिव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि उनके नेतृत्व में भारत ने पोकरण परमाणु परीक्षण कर विश्व को सामर्थ्य का संदेश दिया, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से विकास को गति दी,पड़ोसी देशों से संवाद की नई पहल की और लोकतंत्र को गरिमा व सहमति की संस्कृति दी। एडवोकेट लक्ष्मी नारायण गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल वाजपेई विपक्ष में रहते हुए भी सरकार के हित में सोचते थे और सत्ता में रहते हुए भी लोकतंत्र की मर्यादा नहीं भूलते थे, इसी कारण वे सर्वदलीय सम्मान के प्रतीक बने।
उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि राष्ट्र सर्वोपरि रहेगा, संवाद और सहमति का मार्ग अपनाएँगे तथा राजनीति को सेवा और शुचिता से जोड़ेंगे।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमावत, सह संयोजक श्रवन छुहारा, मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत, अशोक अग्रवाल, मनीष सर्राफ, रूपेश देवासी, राकेश सोनी ,महामंत्री नरेश सिंधी, मंत्री अर्जुन गहलोत, आनंदी राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, मानक प्रजापत, लक्ष्मण परिहार,नारायण परिहार, कांतिलाल माली,मांगीलाल गहलोत, राजू भाई मीना, कंचन कुमावत, रिंकू कुमावत, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थितरहे। मंच का संचालन मंडल महामंत्री नरेश सिंधी ने किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai