राजकीय उप जिला अस्पताल सुमेरपुर में पार्किंग की बिगड़ी व्यवस्था

सुमेरपुर । सुमेरपुर का राजकीय चिकित्सालय जब से उप अस्पताल बना है तब से पार्किंग की व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है जिसकी तरफ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीज या मरीजों से मिलने आने वाले परिवारजन अपने वाहन को जहां जगह देखी वही खड़ा कर देते हैं जिससे दिव्यांग,बुढ़े मरीज को आने-जाने में परेशानी होती है एवं विशेष कर यदि कोई इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा कोई मरीज आ जाता है तो उसे वहां एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ता है जिस जगह पर वाहन खड़े होते हैं उस जगह वाहनों को हटाने के लिए वाहन मालिक को ढूंढना पड़ता है जब तक मरीज की हालत गंभीर हो जाती है यदि यही व्यवस्था बनी रही तो कभी एंबुलेंस में गंभीर मरीज का उपचार किए बिना हालत ही गंभीर हो सकती है जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।







