मॉडर्न डिफेंस की छात्रा GJS श्रेया सोनी का सम्मान समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व छात्रा सु श्री श्रेया सोनी के गुजरात में सिविल जज (GJS) बनने पर मॉडर्न डिफेंस स्कूल के निदेशक द्वारा भव्य स्वागत


शिवगंज । स्थानीय विद्यालय मॉडर्न डिफेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवगंज में आज प्रातः विद्यालय की पूर्व छात्रा सु श्री श्रेया सोनी के गुजरात में सिविल जज (GJS) बनने पर पहली बार स्कूल आने पर धूम-धड़ाके के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम निदेशक महोदय नरेंद्र सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में विद्यालय परिवार द्वारा GJS के सम्मान में सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सहायक निदेशक भानुप्रताप सिंह, हॉस्टल के निदेशक जगजीत सिंह एवं समस्त स्टाफ ने श्रेया सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया।
निदेशक ने जानकारी दी कि श्रेया सोनी ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक का अध्ययन मॉडर्न डिफेंस स्कूल में किया। यहां कि यह एक होनहार विद्यार्थी थी, इसका ध्येय प्रारम्भ से ही जज बनने का था। श्रेया पढ़ने के साथ-साथ विद्यालय की हर गतिविधि में भाग लेती थी एवं एक सक्रिय विद्यार्थी के रूप में भी जानी जाती थी। पिता कान्ति लाल सोनी के प्रतिष्ठित वकील होने के कारण इसकी रूचि इस क्षेत्र कि ओर थी । विद्यालय से जज बनने वालों मे ये तीसरे नंबर कि अफसर है जिसने ये मुकाम हासिल किया। इस वर्ष विद्यालय से उत्तीर्ण बच्चों मे एक जज, दो बच्चे आर्मी मे अफसर,चार विद्यार्थी एम्स मे डॉक्टर, कुछ बच्चे CA बने है इस हेतु सभी अभिभावकों एवं अध्यापको को बधाई, शुभकामनायें।

निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि इस तरह की सफलताओं के पीछे विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत एवं समर्पण को बताया। श्रेया ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह सफलता सही मायने मे मुझे आज गौरवान्वित महसूस तब हुई जब मै आज मेरी नींव नर्सरी से भरकर एक ईमारत अर्थात 12 वी कक्षा तक पढ़ाने वाले मेरे सभी गुरुजनो से मिली एवं उनसे आशीर्वाद सम्मान प्राप्त किया आशा करती हूं कि इस विद्यालय से जो संस्कार लेकर गई हूं, वे अब मेरे भावी जीवन में मेरे साथ रहें तथा जो हिम्मत, हौसला रखने कि शक्ति यहाँ से मिली वो वैसे ही मेरी आगामी सेवा मै भी जारी रहे एवं मै विद्यालय, शहर का नाम रोशन करती रहूँ।
अंत में निदेशक नरेंद्र सिंह , विद्यालय से जगजीत सिंह, महावीर सिंह इन्दा ने स्मृति चिन्ह भेटकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai