शिवगंज–सुमेरपुर उपखंड के पाँच विद्यालयों ने लिया 4.50 लाख सीड बॉल बनाने का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांव-गांव में सीड बॉल क्रांति का आगाज — ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, पन्नालाल वेराजेतपुरा एवं सीए चेतन अरोड़ा की प्रेरणा से बढ़ा पर्यावरण संरक्षण का कारवां

शिवगंज–सुमेरपुर उपखंड। “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के तहत शिवगंज–सुमेरपुर उपखंड के विभिन्न विद्यालयों में सीड बॉल निर्माण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से आयोजित इन कार्यशालाओं में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगामी पाँच वर्षों में कुल 4.50 लाख सीड बॉल बनाने का संकल्प लिया।

अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद मॉडर्न स्कूल ने 1 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारूदा ने 1 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोवी ने 1 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रोवाड़ा ने 50 हजार तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज ने 1 लाख सीड बॉल बनाने का संकल्प लिया।

नोवी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दवे ने विद्यालय परिवार की ओर से ओमप्रकाश कुमावत का स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य प्रतिनिधि रविंद्र चौधरी एवं तेजराम ने दुपट्टा पहनाकर ओमप्रकाश कुमावत एवं पन्नालाल वेराजेतपुरा का स्वागत किया। भारूदा के प्रधानाचार्य वीराराम मीणा, रोवाड़ा के प्रतिनिधि बाबूलाल सुथार तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विद्यालय परिवार की ओर से सीड बॉल निर्माण का संकल्प लिया।

पन्नालाल वेराजेतपुरा ने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने की तकनीक, उपयुक्त बीजों के चयन तथा पर्यावरण संरक्षण में सीड बॉल के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यशाला में भाग लेकर सीड बॉल तैयार किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सीड बॉल के माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण एवं हरियाली को बढ़ावा दिया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे जरूरी है कि हमारे मन में प्रकृति के प्रति कार्य करने की इच्छा और संकल्प हो। प्रत्येक विद्यार्थी यदि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और सीड बॉल निर्माण एवं प्रसार में योगदान दे, तो बड़े स्तर पर पौधारोपण संभव है।

पौधा मिशन टीम की संजु प्रजापति, नोवी ने अधिक से अधिक ग्रामवासियों को सीड बॉल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य बीजों को फेंकने के बजाय उन्हें सीड बॉल के रूप में तैयार कर जंगलों और प्रकृति तक पहुंचाना तथा गांव-गांव में हरियाली का विस्तार करना है।

उपस्थित: ओमप्रकाश कुमावत, पन्नालाल वेराजेतपुरा, सीए चेतन अरोड़ा, प्रवीण कुमार दवे, रविंद्र चौधरी, तेजराम, वीराराम मीणा, बाबूलाल सुथार, अशोक कुमार, संजु प्रजापति, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai