राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य अतिथि में हुई भाजपा नगर मंडल बैठक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित

शिवगंज । आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए शिवगंज नगर मंडल द्वारा 1 अगस्त 26 को भाजपा के आम कार्यकर्ताओं की बैठक गौशाला रोड अग्रवाल धर्मशाला शिवगंज में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता वह पंडित दीनदयाल जी की तस्वीर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिला अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर रक्षा भंडारी मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत जिला महा मंत्री गणपत सिंह राठौड़ जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी ने माल्यार्पण किया।

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने आगामी होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव चुनाव के बारे में आम कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल का है और हमें संगठित होकर कमल के फूल को वोट देना है और शिवगंज पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाना है। तथा यह भी कहा कि पार्टी वरिष्ठ जन और जो लंबे समय से पार्टी में अपना योगदान दे रहे हैं उनका सम्मान करते हुए एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। निकाय चुनाव में बूथ कमेटी के साथ वार्ड इकाई व्यवहार प्रभारी भी बनाए जाएंगे जो हर प्रभारी अपने-अपने वार्ड पर निगरानी रखेंगे जिस पार्टी को मजबूती मिलेगी । जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी ने भी अपने उद्बोधन ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव को पार्टी एक जुट होकर चुनाव जीतना है इसके लिए संगठन की ओर से अलग-अलग कमेटीयां बनाई जाएगी और जो चुनाव नहीं लड़ रहा है उन्हें चुनाव कमेटी में लिया जाएगा जिससे पार्टी व संगठन को मजबूती मिल सके। इसके साथ मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर को अपना अपना मन मुटाव समाप्त करते हुए समर्पण भाव से चुनाव जितना है तथा सभी वार्ड अध्यक्ष वार्ड प्रभारी को मन लगाकर पार्टी का काम करना है। पार्टी किसी को भी टिकट दे उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ना है। जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी ने संगठन की रीति नीति की चर्चा हुई एक करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने तन मन से पार्टी का कार्य करें और जो अभी विपक्ष में जो पार्टी के खिलाफ द्वेष भावना फैला रहे हैं उनका कठोरता से जवाब दें। तथा पार्टी टिकट किसी को भी दे हमारा उम्मीदवार कमल का फूल रहेगा यही मानकर पार्टी के साथ जुट जाए।जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्तित्व के संगठन को मजबूत बनाना है तो एकजुट होकर रहना पड़ेगा।

कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद जैन ने की बीजेपी ज्वाइन

कांग्रेस निवर्तमान पार्षद अकाश जैन ने भाजपा संगठन के प्रति अपनी निष्ठा रखते हुए आज भाजपा ज्वाइन की इसी के साथ पूर्व में पार्टी से निष्कासित पूर्व पार्षद जैसा राम माली को भी पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, दोनों पूर्व पार्षदों को राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया।
मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पालड़ी एम अध्यक्ष अजीत सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वेनाराम प्रजापत, जितेंद्र कोठारी, मनीष सर्राफ, राकेश सोनी, मंत्री आनंदीबेन, अर्जुन गहलोत, मोहन मेघवाल,कार्यालय मंत्री भरत सुथार,प्रकाश खंडेलवाल, नरपत परमार, महेंद्र दवे, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, भंवर परमार, शंकर लाल परिहार, मानक प्रजापत, पूर्व पार्षद लक्ष्मण परिहार,भरत परिहार, शेषमल गर्ग, कुंदन अग्रवाल, पंकज कुमावत, अशोक कुमावत, नारायण लाल परिहार, मोहनलाल सोलंकी, एडवोकेट बजरंग लाल अग्रवाल, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण, गंगाराम गोयल, जालाराम कुमावत, करण परमार, झुंझार सिंह, खेमसिंह चौधरी, प्रवीण माली, दिनेश मीणा,भगतराज भाटी, ओम प्रकाश परिहार, नरेश कुमार, हिम्मतराम भाटी, राजेंद्र पुरोहित, प्रकाश कुमावत, कांतिलाल माली, पंकज कंवर, इकबाल पठान, उत्तम गहलोत, फिरोज खान, मांगीलाल टॉक चंपतराज जटिया, जवेरचंद सोनी , शैतान सिंह, कानसिंह, जयश्री कुमावत,जितेंद्र कुमावत, करणसिंह राव, अमजद खान, अचलदास दिवाकर, संजय सोनी, तेज कंवर गोस्वामी, उषा गहलोत, उषा सोनी, लीलाबाई, कमलाबाई, लक्ष्मीबाई, कन्या देवी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच का संचालन मंडल महामंत्री नरेश सिंधी ने किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai