सिरोही जिले वासियो के लिए खुसखबरी, जल्द शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय सांसद चौधरी की मेहनत लाई रंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही जिले वासियो के लिए खुसखबरी, जल्द शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय सांसद चौधरी की मेहनत लाई रंग

शिवगंज । सिरोही जिलेवासियो के लिए खुसखबरी की बात है कि सांसद लुम्बाराम चौधरी के अथक प्रयासों से सिरोही में केंद्रीय स्कूल खुल रही है एवम प्रवेश प्रक्रिया भी चालू हो गई है।वर्तमान में स्कूल पुराना भवन के पीछे की साइड स्कूल संचालित की जाएगी।इसको लेकर
जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने सिरोही में केंद्रीय स्कूल का निरक्षण किया एवम संचालन समिति से विद्यालय के बारे में जानकारी ली और समय पर सभी कमियों को पूरा कर तय दिनांक पर विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए।
सांसद चौधरी ने बताया कि CBSE से मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय केंद्रीय विद्यालय सिरोही में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।वर्तमान में कुल 8 कक्षा चलेगी जिसमे बालवाटिका 1,2,3 एवम कक्षा 1 से 5 तक अभी चालू होगी।सभी कक्षाओं की प्रक्रिया अभी चालू हो गई है जिसमे बालवाटिका 1,2,3 एवम कक्षा 1 के प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन के एडमिशन पोर्टल https://admission.kvs.gov.in पर किया जा रहा है।
कक्षा 2 से 5 तक ऑफलाइन होगी।सभी प्रकार के प्रवेश प्रक्रिया हेतु अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026 है।
सांसद चौधरी ने आमजन से अपील की सभी अभिभावक स्कूल का लाभ उठावे।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल,जिला कार्यालय मंत्री बाबू सिंह माकरोडा,उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान,रमजान खान,स्कूल प्रिंसिपल अब्दुल हबीब खान,
स्कूल के प्राथमिक शिक्षक गणपत सिंह उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai