देवली में आपसी रंजिश में खूनी जंग, घायलों को लाया जिला अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपसी विवाद में खूनी जंग घायलों को लाया जिला अस्पताल

शिवगंज । शिवगंज के समीपवर्ती गांव के देवली में रविवार की सुबह आपसी रंजिश की वजह से हुए प्राणघातक हमले में एक दंपति सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा हैं।
दरअसल, देवली गांव निवासी तेजा राम व उसके चचेरे भाई चंदाराम मीणा के बीच किसी बात को लेकर पिछले दो साल से विवाद चल रहा हैं। जानकारी मिली हैं कि रविवार की सुबह चंदाराम अपने भाई तेजाराम व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान चंदा राम ने लाठी व सरिए से तेजाराम व लक्ष्मी देवी के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना में दंपति के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। इस घटना में चंदाराम भी घायल हुआ हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

जहां उनका प्राथमिक उपचार कर आगे रेफर किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai