वार्ड 02 से गणेशराम मीणा ने ठोकी ताल, एसटी वर्ग से दावेदारी मजबूत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वार्ड 02 से गणेशराम मीणा ने ठोकी ताल, एसटी वर्ग से दावेदारी मजबूत

सिरोही। नगर परिषद सिरोही के वार्ड 02 से एसटी वर्ग के भावी उम्मीदवार के रूप में गणेशराम मीणा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच मीणा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं।
वार्ड 02 से एसटी वर्ग के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे गणेशराम मीणा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और वार्ड के विकास को गति देना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने वार्डवासियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानी तथा चुनाव को लेकर समर्थन मांगा।
नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ऐसे में गणेशराम मीणा की दावेदारी पर भी क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में चर्चा शुरू हो गई है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai