सीएम ने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में स्वर्गीय सूर्यकांता व्यास अपने मृदु व्यवहार और मिलनसारिता की प्रवृति के कारण जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में सदैव याद रखी जाएंगी। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि विधायक रहते हुए स्व. ‘जीजी’ ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai