शिवगंज 9अक्टू.। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत के नेतृत्व व विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्ष्मण गहलोत के सानिध्य में देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया तथा सरकार बनाने दावा किया।

भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज द्वारा हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने कि खुशी में मेंन बाज़ार गोल बिल्डिंग के सामने मंडल द्वारा आतिशबाजी कर मुंह मीठा कराया।

मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने कहा कि देश का नेतृत्व जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के हाथ मैं होने से देश को मजबूत बनाया विश्व में भारत की पहचान बनाई एवं हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी जो देश के कुशल नेतृत्व का उदाहरण है।

अंत में गंगाराम गोयल महामंत्री अशोक अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी, हिम्मतराम भाटी, प्रगाराम चौधरी , महामंत्री अशोक अग्रवाल, रूपेश देवासी, मंत्री ओम प्रकाश परिहार, मोहन मेघवाल ,अर्जुन गहलोत ,आनंदीबेन राजपुरोहित, रुपाराम रेगर कोषाध्यक्ष नेनमल जैन, मीडिया व आईटी सेल से भरत सुथार ,राजेंद्र पुरोहित, प्रकाश एम. खंडेलवाल, महिपाल रावल, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, पार्षद चंपतराज जटिया, शेषमल गर्ग, नारायण लाल परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानक प्रजापत, भंवर परमार ,पूर्व महामंत्री मुकेश प्रजापत, अल्पसंख्यक जिला मंत्री इस्माइल खान, महेंद्र दवे, नरेश खंडेलवाल , खुशल राठी, दिनेश कुमार , कांतिलाल माली ,सोमिल परिहार, सोहनलाल अहीर, जगदीश सोनी ,इंद्र सुथार, नरेश खंडेलवाल, विष्णु अग्रवाल, विजय सिंह ,शांतिलाल खंडेलवाल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

