विधानसभा उप चुनाव-2024 एकीकृत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डूंगरपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने शनिवार को जिला स्तरीय एकीकृत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में इलेक्ट्रॉनिंग मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित राजनीतिक समाचारों और घटनाक्रमों की मॉनीटरिंग की प्रक्रिया और संधारित किए जा रहे रजिस्टरों की जानकारी लेते हुए पेड न्यूज, सोशल मीडिया, पेड न्यूज समाचार, सोशल मीडिया, आचार संहिता के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। सी-विजिल, शिकायत निवारण कंट्रोल रूम 1950, जिला स्तरीय सामान्य नियंत्रण कक्ष में जाकर प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी ली। सभी प्रकोष्ठों को समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ भी साथ थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai