वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष रेलगाडी जवाई बांध से हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या ट्रेन आज दोपहर 12.30 बजे जवाई बांध रेलवे स्टेशन से जोराराम कुमावत मंत्री देवस्थान विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाएगी रवाना

सिरोही। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 अन्तर्गत विशेष रेलगाडी जवाई बांध से हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या ट्रेन 22 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे जवाई बांध रेलवे स्टेशन से जोराराम कुमावत मंत्री देवस्थान विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी। योजना की इस यात्रा गाडी में जवाई बांध रेलवे स्टेशन से चयनित 250 यात्री जिसमें पाली, सिरोही, जालोर एवं सांचौर के यात्री सम्मिलित होंगे। प्रदेश में पहली बार सम्पूर्ण ट्रेन में ए.सी. (वातानुकुलित) कोच होंगे।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश पालीवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख के लिए 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों के अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक डाॅक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। यात्रीयों को अपने साथ आॅनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड काॅपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र), मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियां, व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी, कपडे) लाने होंगे।

ट्रेन में 6 दिन तक यात्रियों के आवस, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी। यात्रियों के लिए यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai