मुंडारा । राजस्थान सरकार के पंचायत राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की पूज्य माताजी दौली बाई धर्मपत्नी हेमाजी देवासी निवासी मुंडारा का 04 दिसंबर 2024 को निधन हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा 05 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव मुंडारा में निकाली जाएगी।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत सहित मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह जानकारी उनके निजी सहायक जगदीश देवासी ने दी।
