डॉक्टर मेड़तिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने डॉ हनुवंत सिंह मेड़तिया को शिवगंज का नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। मेड़तिया की यह नियुक्ति मदन माली के पद से इस्तीफा देने के बाद हुई है।
जानकारी के अनुसार नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली के निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। इस पद के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने डॉ मेड़तिया की नियुक्ति की घोषणा की।
गौरतलब है कि डॉ मेड़तिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाड़ी में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हुए हैं। वे राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील में प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। राजकीय सेवानिवृति के बाद वे सक्रिय रूप से राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। डॉ मेड़तिया की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों सहित उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी हे। मेड़तिया ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का आभार व्यक्त किया हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें