जागनाथ महादेव मन्दिर शिवगंज में होगा शिविर

शिवगंज । सेवा परमो धर्म शिवगंज द्वारा रविवार 12 जनवरी 25 को जागनाथ महादेव मन्दिर में आँखों की जाँच और मोतियाबिन्द परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर में आमजन की आँखो की जाँच तारा संस्थान के प्रशिक्षित डॉक्टर्स द्वारा मुफ्त में की जायेगी और मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार दवाईयाँ और चश्मा मुफ्त में दिया जायेगा ।

मोतियाबिन्द से परेशान मरीजों का चयन कर लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन हेतु तारा संस्थान की बस द्वारा 12 जनवरी को ही उदयपुर ले जाया जायेगा । अतः शिविर में आने वाले सभी मरीज अपना आधार कार्ड साथ में लेकर आवें ।मरीजों के साथ साथ उनके संग चलने वाले अटेन्डेन्ट का भी आना जाना रहना भोजन सब मुफ्त में होगा । आँखों की चिकित्सा के इस विशाल शिविर आयोजन का लाभ सेवा परमो धर्म की प्रेरणा से केराल निवासी भामाशाह जसराज नेमाजी कुमावत (खजाना फैशन शिवगंज ) ने लिया है।

खजाना फैशन के प्रकाश भाई कुमावत ने आँखो की बीमारियों से परेशान व्यक्तियो का कैम्प में आकर फ्री में इलाज कराने के लिये आव्हान किया है।








