सिरोही में भाजपा मंडल अध्यक्ष रावल का गर्मजोशी से स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन , संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सिरोही,11 जनवरी।सिरोही भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चिराग रावल का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा, फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इनके मनोनयन से युवाओं में भी खुशी की लहर है।
सिरोही विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए।

भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चिराग रावल का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली, नारायण देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबू लाल सगरवंशी,
भूबाराम माली,महिपाल चारण, लोकेश खंडेलवाल,वरिष्ठ कार्यकर्ता दमयंती डाबी , मनी देवी,गीता पुरोहित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा,फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।

पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने अन्य संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रकाश पटेल,रामलाल परिहार, राजेंद्र सिंह चौहान,कैलाश मेघवाल,बाबू सिंह मकरोड़ा, ललित प्रजापत ,इंदर सिंह मकवाना, रामेश्वर कंसारा ,रणछोड़ प्रजापत, शंकर सिंह परिहार, गोविंद सिंह बारठ,मदन सैन, मानिकचंद सोनी,खेताराम माली, रमजान खान , विकास रावल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai