
शिवगंज । शिवगंज में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा जन्मदिन पर पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के जन्मदिन पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने तुलसी का पौधा,व पन्नालाल वेराजेतपुरा ने सन आफ इण्डिया का पौधा उपहार देकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा ने कहा कि में स्वंय बायोलॉजी का छात्र हूं बढते हुए प्रदुषण को रोकने के लिए आज की युवा पीढ़ी को जन्मदिन पौधा रोपण कर उसके संरक्षण का कार्य करना चाहिए पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की एक व्यक्ति एक पौधा मिशन की टीम सराहनीय कार्य कर रही है,कोई भी प्रसंग हो उत्सव पौधा -रस्म पर्यावरण जागरूकता की अनुठी पहल है,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने आगामी कार्यक्रम में युज वेस्ट-पर्यावरण बेस्ट प्रोजेक्ट के तहत स्कूलो,महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर सी.ए चेतन अरोड़ा पन्नालाल वेराजेतपुरा,राजेश कुमार मालवीया,नरेंद्र कुमार मीणा, मुकेश रावल ,रमेश कुमावत सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे








