
शिवगंज। भारतीय जनता पार्टी सिरोही की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ श्री मती रक्षा भंडारी पुरानी नगर पालिका के पास पहुंचते ही शिवगंज नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल दम को के साथ स्वागत किया तत्पश्चात पुराना बस स्टैंड होते हुए स्थानीय गजानन जी महाराज के दर्शन किए एवं पार्टी केंद्र नेतृत्व द्वारा दिया गया नारा सबका साथ, सबका विकास, और सबका साथ का भगवान से प्रार्थना की । केंद्र एवं राज्य के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया एवं सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया ।

जिलाध्यक्ष भंडारी नने कहा कि विश्व की सबसे पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता है जो बड़े गौरव की बात है।आज भारत देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में उन्नति कर रहा है, विश्व के मान चित्र पर भारत को शक्तिशाली बना दिया है। आज देश के प्रधान मंत्री से लेकर सरपंच बने हैं, तो वो आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत से बने हैं।
मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने कहा कि आज छोटे से लेकर बड़े पद तक कार्यकर्ताओं को पार्टी ने महत्व दिया है और जो सिरोही जिले को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक महिला को दी है जो सोच समझ कर जिले का नेतृत्व दिया है वह पार्टी के लिए गोरवान्वित साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गणपत सिंह,मंडल अध्यक्ष तराराम कुमावत, उपाध्यक्ष राकेश सोनी, वेनाराम प्रजापत, महामंत्री नरेश सिंधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगाराम गोयल, खेम सिंह चौधरी, प्रकाश भाटी, राजेंद्र सोलंकी ,जितेंद्र कोठारी, नारायण लाल परिहार, अर्जुन गहलोत, राजेंद्र पुरोहित, भरत सुथार, मुकेश प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, इस्माइल खांन, दिनेश मीणा, जितेंद्र कुमावत, भरत अरोड़ा, जीवी बाई, आनंदीबेन, हिरल कुमारी, कृष्णा कुमावत, देव कन्या चौधरी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
