केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं संविधान के 75 वर्ष पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सिरोही 28 फरवरी 2025। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही द्वारा आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, शिवगंज के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वार्ताकार सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने कहा कि 28 फरवरी का दिवस देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियो को सम्मान देना है। देवड़ा ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त भौतिक वैज्ञानिक सी.वी रमन की जीवनी व रमन प्रभाव पर जानकारी प्रदान की।
वार्ताकार भीक सिंह भाटी ने संविधान के 75 वर्ष के गौरव पर विचार रखते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानकारी प्रदान की।

प्रधानाध्यापक महिपाल दवे ने कहा कि विज्ञान ने हमेशा मानव की प्रगति के लिए अद्भुत योगदान प्रदान किया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों की उपलब्धियां की चर्चा से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति विशेष रुचि उत्पन्न होती है। दवे ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर विचार रखें। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं संविधान के 75 वर्ष पर विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai