अत्याधुनिक स्टेडियम एवं हॉस्टल का निर्माण कराने को लेकर केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिले सांसद चौधरी-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली सिरोही 7 अगस्त। जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुरुवार को जालोर और सिरोही दोनो जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अत्याधुनिक स्टेडियम एवं हॉस्टल का निर्माण कराने को लेकर केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर पत्र सौंपा।

चौधरी ने पत्र में बताया कि खेल देश के समाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न पहलू है। खेल शिक्षा एवं मानव व्यक्तित्व के विकास का भी अखंड हिस्सा है। खेलो की संस्कृति को लोगो की जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए खेलो के उपयुक्त बुनियादी ढांचे की जरूरत हैं। देश मे बच्चो किशोरो और युवाओ की आबादी 77 करोड है, इनमें से महज पांच करोड की पहुंच संगठित सुविधाओ तक है और ये सुविधाएं भी शहर इलाको तक सीमित है। करीब 75 प्रतिशत आबादी मोटे तौर पर ग्रामीण इलाको मे रहती है और खेलो की बुनियादी सुविधाओ से वंचित है।
चौधरी ने कहा कि जालोर और सिरोही जिला मे खिलाडियो के लिए मूलभूत सुविधाओ का अभाव है। जिला केन्द्र पर अत्याधुनिक स्टेडियम एवं हॉस्टल का नितांत अभाव होने के कारण खेल प्रतिभाओ को समुचित व्यवस्था नही मिल पाती है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल के लिए बुनियादी ढॉचा नहीं होने के कारण युवाओ को काफी कठिनाइयो का सामना करना पडता है। आज ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी स्तर पर मूलभूत खेल अवसंरचना की आवश्यकता है । यहॉ के खिलाडियो को सही प्रशिक्षण और मूलभूत सुविधा मिले तो ये खिलाडी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने मे पूर्णत सर्मथ हे।खेल प्रतिभा के समुचित विकास के लिए जालोर और सिरोही जिला केन्द्र पर अत्याधुनिक स्टेडियम एवं हॉस्टल का निर्माण करवा कर इसका लाभ खिलाड़ियों को मिल सके।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai