मांडवाड़ा देव में तिरंगा अभियान के माध्यम से दिया देश भक्ति का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संगोष्ठी,प्रदर्शनी, प्रतियोगिता व तिरंगा रेली का आयोजन

सिरोही, 13 अगस्त 2025 भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही के द्वारा पिंडवाड़ा ब्लॉक के मांडवाड़ा देव ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में तिरंगा अभियान पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता
भीक सिंह भाटी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने रोहिड़ा के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ जानी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के बारे में भी बताया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कहां कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक होने के साथ हमें देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनराज ने कहां कि हर घर तिरंगा अभियान विशेष राष्ट्रीय अभियान है। इसका उद्देश्य हमारे तिरंगे के प्रति देशवासियों में गर्व सम्मान व देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। हर घर तिरंगा हमें याद दिलाता है कि आजादी स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दी है।
ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती संतोष ने कहां कि जब हम अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं तो हम अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देते हैं कि राष्ट्र सर्वोपरि है। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया व ब्यूरो की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के पश्चात विद्यालय परिसर से तिरंगा रेली को ग्राम पंचायत प्रशासक भोमाराम, कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनराज, सामाजिक कार्यकर्ता भीक सिंह भाटी, ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती संतोष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगा रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम व देश की शान हर घर तिरंगा स्लोगन के साथ गांव के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंची। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत मांडवाड़ा देव प्रशासक भोमाराम, प्राध्यापक प्रकाश कुमार,रुपाराम माली, तुलसी रोत,पुनाराम, नरेंद्र सिंह, मुनीर जहां उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें