गांधी जयंती पर जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय जिला अस्पताल में साफ सफाई कर चलाया अभियान

शिवगंज। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे स्थान पर रहे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय जिला अस्पताल में सफाई अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी के सानिध्य एवं नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत के नेतृत्व में साफ सफाई का अभियान चलाया एवं जिला अस्पताल में मरीजों की कुशल क्षेम पूछी, इसी कार्यक्रम में बायोसा भोजशाला समिति द्वारा मरीजों को फ्रूट वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंडारी ने सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि नगर व अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए जिससे मौसमी बीमारी न हो, जिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अखिलेश पुरोहित अस्पताल की साफ सफाई व जिला अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का भरोसा दिलाया। अस्पताल के वार्डों में साफ सफाई और वार्ड स्वच्छ नजर आए।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वेनाराम प्रजापत राकेश सोनी रूपेश देवासी मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी रूपेश देवासी लक्ष्मण परिहार प्रकाश भाटी मांगीलाल टॉक कुंदनमल अग्रवाल शंकर लाल परिहार भारत सुधार आनंदीबेन उषा गहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai