गौशाला में उमड़ा श्रदा का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौशाला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर गौमाता की सेवा में जुटे सैकड़ों गौभक्त

थलवा जांव (सुमेरपुर)। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर कामधेनु पुत्र 36 कॉम गौशाला सेवा समिति, थलवा जांव सुमेरपुर में गौसेवा हेतु नगर के श्रद्धालु गौभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

इस अवसर पर गौसेवा के लिए कई भामाशाहों ने उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान किया। केशुभाई शंकरलाल अग्रवाल ने ₹21,000 की राशि भेंट की, मनोहरसिंह जोधा व दलपतसिंह जोधा ने 3 क्विंटल लापसी अर्पित की। वहीं लालाराम माली (लॉज वाले) एवं मगनलाल कुम्हार (विपुल नावेल्टी) द्वारा एक-एक ट्रॉली हरे चारे की व्यवस्था की गई।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष गौभक्तों ने श्रद्धानुसार हरा चारा, गुड़, दलिया एवं पानी के टैंकर हेतु राशि अर्पित की। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गौमाता की पूजा-अर्चना की और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार, सचिव जोधराज देवड़ा, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद बरुत, सह सचिव मंशाराम कच्छवाह, सह कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह परमार, मांगीलाल परमार, खंगारसिंह राजपुरोहित, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, नैनमल सोनी, चतरा राम मेघवाल, गोविन्द राठौड़, प्रतापराम माली, भगवतीलाल लोहार एवं चतरा राम देवासी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित गौभक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और गौसेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai