हार्दिक अग्रवाल का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन पर स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हार्दिक अग्रवाल का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन पर स्वागत
अग्रवाल ने अपने चयन पर, पुस्तकालय की अहम भूमिका का किया जिक्र

शिवगंज। शहर के युवा हार्दिक अग्रवाल का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन पर, स्थानीय राजकीय सार्वजानिक पंचायत समिति पुस्तकालय की ओर से, उनके निवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल ने बताया कि, अग्रवाल अपने बाल्यकाल से ही, इस पुस्तकालय के नियमित पाठक रहे हैं। उन्होंने यहां विभिन्न विषयों की‌ किताबों का अध्ययन किया। अग्रवाल ने बताया कि, पुस्तकालय के पास ही मेरा निवास था और मेरा अधिकतर समय वहीं बीतता था। मेरे आर ए एस चयन‌ में पुस्तकालय का भी अहम योगदान है।
पुस्तकालय पाठक और एक व्यक्ति- एक पौधा मिशन के संस्थापक ओमप्रकाश कुमावत ने अग्रवाल को परिंडा भेंट कर ‘गौरेया आओ ना’ प्रोजेक्ट की जानकारी दी। अग्रवाल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए आर ए एस की तैयारी करते हुए, ‘गौरेया आओ ना’ संबंधी प्रोजेक्ट पर महत्वपूर्ण बिंदु भी तैयार किये थे। अग्रवाल के पिता, जितेन्द्र अग्रवाल भी गौरेया बचाओ प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai