श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में भव्य प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन

शिवगंज । श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में आज “भव्य प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम” का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गोयल (अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सिरोही) रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरोही), श्री पुष्पेंद्र वर्मा (उप पुलिस अधीक्षक, शिवगंज), श्री महेंद्र कुमार नैनीवाल (जिला शिक्षा अधिकारी, सिरोही) तथा श्री आसुराम नायक (तहसीलदार, शिवगंज) उपस्थित रहे। शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा मोमेंटो, साफा, माल्यार्पण तथा मंदिर की स्पाइरल बुक भेंट कर सम्मान किया गया। शिवगंज शहर की कुल 13 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 12 प्रतिभाएँ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से तथा 1 प्रतिभा सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण रही।
इसी अवसर पर वर्ष 2026 में भारतीय न्यायिक सेवा में चयनित सुश्री श्रेया सोनी (पुत्री श्री कांतिलाल सोनी, अधिवक्ता) तथा यूपीएससी में सामान्य वर्ग की सूची में चयनित श्री हार्दिक अग्रवाल (सुपुत्र श्री जितेंद्र अग्रवाल) का भी विशेष सम्मान किया गया। साथ ही नन्ही बालिका मोनिका सोनी को उत्कृष्ट पेंटिंग के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। ट्रस्ट मंडल के सदस्यों—बाबूलाल ग्वाला, गंगाराम गोयल, पुलाराम सुथार, किश्तूराम गाची, मांगीलाल टॉक, विनोद परिहार, भंवरलाल सुथार, छगनलाल सुथार, विनोद गुप्ता, नरेश कुमार सिंधी तथा ताराराम कुमावत—ने अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का माल्यार्पण, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
स्वागत भाषण में ट्रस्ट के मंत्री श्री गंगाराम गोयल ने बताया कि ट्रस्ट सदैव सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहा है तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करना इसी प्रयास का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने करियर लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया तथा मार्गदर्शन हेतु सदैव उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गोयल ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर सीखते रहने और अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।
मॉडर्न डिफेंस स्कूल के मुख्य निदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने विद्यालय में किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि शिवगंज शहर से मेरिट में आए विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है तथा 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र कुमार नैनीवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग सदैव विद्यार्थियों के हित में कार्यरत है तथा किसी भी समस्या के समाधान हेतु सदैव उपलब्ध रहेगा।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक—भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राडबार, नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत, अधिवक्ता कांतिलाल सोनी, महादेव मंडल अध्यक्ष उषा मंडोर सोनी, प्रवीण कुमार अग्रवाल, हरिश सर सुमेरपुर, अमृतलाल एरन, हीरालाल पालीवाल, अर्जुन अग्रवाल, धर्मेंद्र राखेचा, ओमप्रकाश अग्रवाल, मानक भाई प्रजापत, मितेश गोयल, प्रेमचंद अग्रवाल, आनंदी राजपुरोहित, मुकुट अरोड़ा, पवन देवी सोनी, विनोद कुमार खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया।





