
पालडी एम । 22 मई गुरुवार को भारतीय सैना के सम्मान एवं आपरेशन सिंदूर की सफ़लता को लेकर पालडी एम में गाजे बाजे के साथ हाथों में तिरंगा लिए, जय हिंद,भारत माता की जयकारो के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई ।तिरंगा यात्रा राजकीय स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर बस स्टेंड, होली चौक, ब्रहम पूरी , मोरली चौराया होती हुई वापिस बस स्टेंड पर संपन्न हुई।

यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं तिरंगा यात्रा के प्रभारी गणपत सिंह राठौर,जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह देवड़ा ,युवा मोर्चा. जिला अध्यक्ष गोपाल माली,किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपत सिंह राडबर, मंडल अध्यक्ष अजित सिंह रूखाड़ा ,गणपत लाल कुमावत, छोटे लाल सुथार, गोविंद सुथार, देवां राम, मानका राम देवासी, राणा राम देवासी, बाबा राम मेघवाल, माधु सिंह, सवा राम देवासी,भरत जैन, कल्पेश बोराणा,थानाधिकारी फगलु राम, स्टाफ जवान सहित सेंकड़ों आसपास गांवों के नागरिकों ने शिरकत की।
