नेहरू नगर में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज: आज दिनांक 27 मई, मंगलवार को नेहरू नगर, शिवगंज में पूर्व विधायक एव सीएम सलाहकार माननीय संयम लोढ़ा की उपस्थिति में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष श्री यशवीर जी सूरा ,यूथ कांग्रेस संभाग प्रभारी लक्ष्मण जी सांखला ,विकास चौधरी ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री वजिंग राम घांची भी उपस्थित रहे ।नगर अध्यक्ष डॉ.हनवंत सिंह मेड़तिया ने बताया कि माननीय संयम जी लोढ़ा में अपने उद्बोधन में बताया कि प.नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जिन्होंने देश में आधुनिक विज्ञान ,तकनीकी शिक्षा और औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया आई आई टी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापन उनकी दूरदृष्टि का ही परिणाम है ।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित श्री यशवीर सूरा ने बताया कि बच्चों के प्रति प्रेम ने उन्हें चाचा नेहरू कहा और उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, कार्यकर्म में उपस्थित श्री साँखल ने उद्बोधित करते हुए कहा कि प.नेहरू ने पंचवर्षीय योजना के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति की दिशा तय की ।अंत में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग जी घांची ने कहा की प.नेहरू उस काल खंड के महान नेता थे ।

कार्यकर्म यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश राज मीणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह राव , पार्षद श्री हबीब शेख ,जगवीर सिंह , राजेंद्र सिंह ,मलम सिंह किस्तूर घांची ,राजेंद्र माली , महेंद्र राठौड़,सहजाद शाह ,प्रवीण जानी कांति लाल परमार हारून ख़ान छिपा हितेश माली जयंती लाल सोनी , राहुल चावरिया, हिम्मत, सुरेश, प्रामेस, दशरथ सिंह जोयला ,दिनेश मीणा,प्रकाश कुमार मीणा,स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों की उपस्थिति में स्व. नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai