केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालौर- सिरोही सांसद श्री लुम्बा राम चौधरी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

सिरोही 20 जून । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद जालौर-सिरोही श्री लुंबा राम चौधरी, जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित,मथुरा विधायक श्री पूरन प्रकाश तथा पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के अतिरिक्त महासचिव एवं मीडिया प्रमुख श्री करुणा भाई, नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण,गणपत सिंह,जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल,विकास अधिकारी आबूरोड पुखराज सरेल भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री लुंबा राम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “पिछले 11 वर्षों में देश ने तेज़ गति से विकास किया है। योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बना है।” उन्होंने स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और गति शक्ति कार्यक्रम जैसी योजनाओं की सराहना की।

श्रीमती ऋतु शुक्ला ने कहा कि “प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की झलक है, जिससे आमजन को जागरूकता और प्रेरणा मिलेगी।”केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी में विभिन्न पैनल लगाए गए हैं जिनके माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का विवरण दिया गया है। प्रदर्शनी में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है । यह प्रदर्शनी 20 से 21 जून, 2025 तक सुबह 10 से शाम 04 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। 21 जून को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भी किया जायेगा।

जिला प्रमुख श्री अर्जुनराम पुरोहित ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों का उल्लेख किया, जैसे धारा 370 और 35A का हटाया जाना, महिला सशक्तिकरण, रेलवे व राजमार्गों का विकास आदि। श्री करुणा भाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री का आह्वान है कि भारत विश्वगुरु बने और यह प्रदर्शनी उसी दिशा में एक कदम है।”

मथुरा विधायक पूरन प्रकाश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। यह प्रदर्शनी उस विकास यात्रा की झलक प्रस्तुत करती है। प्रधानमंत्री ने देश में अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं । महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवाओं, छात्रों एवं आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
अग्रणी जिला बैक के एफ.एल.सी. दिनेश खंडेलवाल ने बैंकिंग योजनाओ की जानकारी प्रदान की।
वरिष्ठ योगाचार्य गणपत सिंह देवडा व भीकसिंह भाटी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर विचार रखे। स्वागत भाषण मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री आशीष वर्मा तथा मंच संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी श्री फूलचंद गहलोत व डूंगरपुर प्रभारी श्री नरेश कुमार द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीके पुष्पेंद्र, सागर से बीके नीलम बहन, बीके लक्ष्मी बहन व अन्य सदस्यगण व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

–000000—-

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai