संकल्प से सिद्धि तक अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन
शिवगंज । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज की संकल्प से सिद्धि 11 साल बेमिसाल कार्यशाला डाक बंगला में आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने की।
कार्यशाला की शुरूआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की संकल्प सिद्धि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव में वन धन विकास केदो को सक्रिय करना है तथा संकल्प का अर्थ है दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त करना या इच्छा शक्ति से कार्य में सफलता मिलना । मोदी सरकार ने 11 वर्षों में 11.68 करोड़ शौचालय का निर्माण एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया एवं जम्मू एम्स राजकोट एम्स नया सांसद राम मंदिर सभी पूर्ण होकर लोकार्पण हो चुका है । इसी के साथ और भी कई बड़े-बड़े कार्य किये जा रहे हैं एवं गरीबों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया।

कार्यक्रम को भाजपा जिला संयोजक गणपत सिंह राठौड़ ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मोदी जी की संकल्प से सिद्धि तक मैं सुदर्शन ब्रिज, अटल सेतु, लोकार्पण की जानकारी दी और यह भी का की मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं । मंडल महामंत्री कुंदनमल राठी ने बताया कि कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक दिनेश बिंदल, मंडल संयोजक गंगाराम गोयल, पूर्व पार्षद राजेंद्र सोलंकी, झुंझार सिंह ने भी संकल्प से सिद्धि तक अभियान के बारे में कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी ।

अंत में मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए संकल्प से सिद्धि तक मैं मोदी सरकार ने 11 वर्षों में लिए संकल्पों को सिद्ध किया एवं वर्तमान में नो संकल्प को पूरा करने का मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया ।

इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, वेनाराम प्रजापत, मनीष सर्राफ, अशोक भाई अग्रवाल, जितेंद्र कोठारी,महामंत्री कुंदनमल राठी, मंत्री अर्जुन गहलोत,आनंदीबेन राजपुरोहित, कार्यालय मंत्री भरत सुथार, कोषाध्यक्ष सोहनलाल अहीर, आईटी सेल से नरपत परमार, मीडिया प्रभारी प्रकाश खंडेलवाल कार्यक्रम के मंडल संयोजक गंगाराम गोयल सहसंयोजक महेंद्र कुमार दवे पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, मानक प्रजापत, वरिष्ठ नेता झुंझार सिंह परिहार, खेमसिंह चौधरी, पूर्व पार्षद शंकर कुमावत, अशोक कुमावत, राजेश अहीर, नारायण लाल परिहार, महिला मोर्चा से उषा सोनी, राजेश मालवीय, अमजद खान, भरत भाई अरोड़ा, उषा गहलोत, रिंकू कुमावत, कंचन कुमावत, कन्या देवी, पंकज कंवर, पंक कुमावत, भंवरी देवी दर्जी सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








