
शिवगंज 21जून । अंतर्राष्ट्रीय 11 वां योग दिवस के दो स्थानों पर उपखंड प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। उपखंड प्रशासन द्वारा रिवर फ्रंट व शितला माता चौक में आयोजित योग दिवस को मनाने का आदेश दिया गया लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनकी जगह परिवर्तन कर एक नगर पालिका व दूसरा आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ जिसमें सेंकड़ों कर्मचारी, अधिकारियों व भाजपा के कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। उपखंड प्रशासन की ओर से नगर पालिका में उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र व आदर्श विद्या मंदिर में तहसीलदार श्याम सिंह चारण मुख्य अतिथि के रूप में एवं भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष दिनेश बिंदल, मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, महामंत्री कुंदनमल राठी, मंडल संयोजक राजेश अहीर का सहयोग रहा।

आज दुनिया के लगभग 200देश आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वर्ष 2025 में ‘एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम के साथ आज 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है,जो संपूर्ण दुनिया को यह अहसास करवा रहा है,कि स्वास्थ्य,संतुलन और आत्म- साक्षात्कार के लिए संपूर्ण दुनिया को भारत की यह एक अनुपम भेंट है।योग ऐसी जीवन क्रिया व पद्धति हैं, जिसका महत्व और उपयोग जागृत अवस्था में तो है ही, नींद और समाधि लगाने के लिए भी है।स्वस्थ रहने का इससे बेहतर उपाय ओर कोई हो ही नहीं सकता। आज ही के दिन योगी शिव ने सप्तऋषियों को योग का प्रथम ज्ञान दिया था। भारत के यशस्वी प्र.मंत्री मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून (2014) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार किया गया।

योग ही मन,शरीर,क्रिया एकता,विचार,संयम,तृप्ति एवं मानव प्रकृति के बीच सामंजस्य व स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मु.मंत्री,उप मु.मंत्री के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
इस कार्यक्रम में डीवाईएसपी पुष्पेंद्र वर्मा,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनीता प्रजापत, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश डांगी, दीपक शर्मा, सोम प्रसाद साहिल, आरआई सुरेंद्र सिंह, उमेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह,अशोक माली, मानक प्रजापत, अशोक कुमावत, जितेंद्र कोठारी, नारायण लाल परिहार, वेनाराम प्रजापत, नोडल अधिकारी सहित सैकड़ो कर्मचारी महिलाएं व आम नागरिकों नए योग दिवस मन कर स्वास्थ्य लाभ लिया।



अंत में नगर पालिका में उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र व आदर्श विद्या मंदिर में तहसीलदार श्याम सिंह चारण ने योग करने की सभी को शपथ दिलाई।
आदर्श विद्या मंदिर में योग प्रशिक्षक प्रकाश कुमावत , प्रियंका व मंच संचालन शिवलाल सुथार ने किया।








