शिवगंज में तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 27 से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज । श्रीराधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान (हरे कृष्ण ग्रुप) शिवगंज की ओर से 3 दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 27, 28 व 29 जून को शिवगंज गोशाला में किया जाएगा। हरे कृष्ण ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोशाला श्रीराम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति शिवगंज की गो-वाटिका में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आगाज शुक्रवार सुबह 6 से 8 बजे तक नगर संकीर्तन कार्यक्रम के साथ होगा। इसके बाद सुबह 9 से 11 बजे तक 76वीं व्यास पूजा की जाएगी। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भागवत कथा कीर्तन कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 28 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक नगर संकीर्तन किए जाएंगे। सुबह 9 से 11 बजे तक भागवत कथा होगी।

तीसरे दिन 29 जून सुबह 6 से 8 बजे तक नगर संकीर्तन कार्यक्रम उसके पश्चात प्रभु जी जगन्नाथ रथ यात्रा दोपहर को 3:00 बजे से रवाना होगी,, शाम को 7:00 से महा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

इस्कॉन के वरिष्ठ भक्त बॉम्बे, सूरत, अहमदाबाद, पुणे, पालनपुर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होंगे

रथ यात्रा में 36 कौम के लोग भगवान जगन्नाथजी के रथ को अपने हाथों से खिंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे महाप्रसादी वितरण की जाएगी। रथयात्रा में श्रीमद् राधा सांविंद दास गोस्वामी महाराज भी भाग लेंगे। रथयात्रा को लेकर श्रीराधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान शिवगंज-सुमेरपुर के यदुनंदन दास (छगनजी हरेकृष्ण), लक्ष्मण परिहार, मोहनलाल सोलंकी, ओमप्रकाश परिहार समेत कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai