भाजपा जिला कार्यकारिणी का स्वागत समारोहः राज्यमंत्री ने कहा-कार्यकर्ता संगठन की आंख-नाक हैं, बूथ स्तर तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही । सिरोही सर्किट हाउस में भाजपा जिला कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की। इसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी और विधायक समाराम गरासिया मौजूद रहे।

राज्यमंत्री देवासी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के आंख, नाक और कान हैं। डबल इंजन सरकार की योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड अध्यक्ष सिंघी ने पदाधिकारियों से दायित्व की भावना से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी। अब देश चौथे स्थान पर पहुंच गया है। विधायक गरासिया ने भाजपा को एक परिवार बताया। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना है। जिलाध्यक्ष डॉ. भंडारी ने कहा कि अच्छी टीम बनी है। उन्होंने पद न मिलने वालों को भी साथ लेकर चलने की बात कही। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करना है हम सब कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी हैं, उन्होंने जिला कार्यकारणी को बधाई और शुभकामनाएं दी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने रोहित खत्री बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, विधायक समाराम गरासिया और जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने माला और दुपट्टा पहनाकर किया और कहा कि यह ऊर्जावान टीम आने वाले चुनावों में बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करेगी और जिले में विकास के कार्यों को जनता तक ले जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, गणपतसिंह राठौड़, रामलाल रनोरा, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, छगन घांची, नारायण देवासी, नरपतसिंह राड़बर, प्रकाशराज रावल, दुर्गाराम गरासिया, जिला मंत्री नैनसिंह राजपुरोहित, पवन घांची, जीतू प्रजापत, सविता परमार, एडवोकेट हरजीराम चौधरी, अमराराम मेघवाल, हंसराज पुरोहित, प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह पिथापुरा, बाबूसिंह माकरोड़ा, गणपतसिंह निम्बोड़ा, हितेंद्र ओझा, जेताराम चौधरी, हिम्मत छिपा, रितेश सिंह, नीलम राणा का स्वागत किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने रोहित खत्री बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, विधायक समाराम गरासिया और जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने माला और दुपट्टा पहनाकर किया और कहा कि यह ऊर्जावान टीम आने वाले चुनावों में बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करेगी और जिले में विकास के कार्यों को जनता तक ले जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, गणपतसिंह राठौड़, रामलाल रनोरा, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, छगन घांची, नारायण देवासी, नरपतसिंह राड़बर, प्रकाशराज रावल, दुर्गाराम गरासिया, जिला मंत्री नैनसिंह राजपुरोहित, पवन घांची, जीतू प्रजापत, सविता परमार, एडवोकेट हरजीराम चौधरी, अमराराम मेघवाल, हंसराज पुरोहित, प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह पिथापुरा, बाबूसिंह माकरोड़ा, गणपतसिंह निम्बोड़ा, हितेंद्र ओझा, जेताराम चौधरी, हिम्मत छिपा, रितेश सिंह, नीलम राणा का स्वागत किया गया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai