एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्णगंज (सिरोही) । एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम कृष्णगंज मंडल में आयोजित हुआ।
प्रदेश नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में कृष्णगंज मंडल के ग्राम पंचायत खंबल अंणगौर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ एवं पूर्व जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी सरपंच प्रतिनिधि शैतान सिंह सोनगरा के सानिध्य में हुआ ।

मौके पर ठाकुर छैलसिंह गणपतसिंह देवड़ा मंडल महामंत्री वेलाराम पुरोहित रणजीत सिंह सोनगरा महावीर सिंह मामावली ईश्वर सिंह देवड़ा जितेंद्र सिंह उदावत मोतीलाल देवासी व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्रामीणों की ओर से नवनियुक्त जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ का महिलाओं के द्वारा गीत गाकर एवं माल साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai