भामाशाह के सहयोग से 15 ट्री गार्ड व 15 पौधे लगाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • भामाशाह का सम्मान तुलसी का पौधा भेंट कर किया एक व्यक्ति एक पौधा मिशन

शिवगज । जवाई नदी के किनारे बसा गांव सोनपुरा मे भामाशाह सहयोग व एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संयुक्त तत्वावधान मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे गलथनी प्रधानाचार्य विजय सिंह गुर्जर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत,भामाशाहो के सानिध्य मे जामुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। स्कुल परिसर व माताजी ओरण भुमि मे बरगद,गुलर,बेर,जामुन 15 ट्री गार्ड व 15 पौधे लगाए गए। पौधों की संरक्षण की जिम्मेदारी शिक्षक श्रवण सिंह राणावत,भरत सिंह राजपुरोहित को सौंपी गई।इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय सिंह गुर्जर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत, पन्नालाल वेराजेतपुरा के सानिध्य में भामाशाह सीए दीपक सोनी,कवि सोमप्रसाद साहिल,सीए चेतन अरोड़ा,सीए भरत सिंह राठौड़,सीए दिनेश कुमावत,युवा समाज सेवी पंकज अग्रवाल,सीए आशीष बोहरा,सीए बसंत परिहार,सजु भाई सोनी,विहा सारस्वत,सीए नितेश अग्रवाल,कमलेश कुमार,श्रवण सुथार,को तुलसी भेंट कर सम्मानित किया गया।मंच का संचालन सुरेश कुमार शर्मा ने किया,कार्यक्रम मे भरत कुमार जोशी,नलिनी शर्मा,नरेंद्र सिंह भाटी मय स्कूल स्टाफ सहित,प्रवीण सिंह,कांतिलाल सुथार,मदन प्रजापत,श्रवण,तेजपाल सिंह ,युवराज सिंह,दशरथ प्रजापत,सहित सोनपुरा गांव वासी उपस्थित रहे

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai