एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा सिरोही नगर का कार्यक्रम हुआ आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही 2 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज भाजपा नगर मंडल का कार्यक्रम वेदनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी,महंत पागल बाबा जी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़,प्रधान हंसमुख मेघवाल का सानिध्य रहा।
कार्यक्रम के संयोजक शंकर सिंह परिहार एवं सह संयोजक दिनेश वैष्णव ने बताया कि आज भाजपा सिरोही नगर मंडल द्वारा वेदनाथ महादेव मंदिर रामपुरा रोड में बादाम,चीकू,पीपल,उबरा,आसोपालव,रायन,अनार,अमरूद,केला,पपीता,गुलाब,नींबू आदि के 51 पेड़ लगाए गए।

वक्ताओं ने कहा कि माँ के नाम एक वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण और मातृ वंदन दोनों भावों को एक साथ जीवंत कर रहे हैं। यह अभियान जनजागरूकता और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दे रहा है।वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, यह भावनात्मक जुड़ाव है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक एक वृक्ष अपनी माता के नाम पर अवश्य लगाए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित,नगर अध्यक्ष चिराग रावल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत,
नगर महामंत्री प्रकाश पटेल,नगर उपाध्यक्ष गोविंद सैनी,राजेंद्र सिंह चौहान,मदन सैन,रोहित खत्री,बाबू सिंह माकरोडा,
हरि किशन रावल,गोविंद माली,शिवलाल जीनगर,इंदर सिंह मकवाना,गीता पुरोहित,जीतू खत्री,भरत माली,रमजान खान,तेजाराम पुरोहित,रामेश्वर कंसारा,गोविंद राम प्रजापत,महेंद्र सिंह परिहार,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai