आयुष नर्सेज महासंघ/ योग प्रशिक्षक संघ के बैनर तले दो दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन

शिवगंज । महिला योग प्रशिक्षक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोलीवाडा की संगीता कुमारी एवं पुरुष योग प्रशिक्षण राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिवगंज के कल्पेश आर्य ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया।आयुष नर्स महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मेघवाल सुमेरपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं बच्चों को योग अभ्यास एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी साथ ही परीक्षाओ को देखते हुए योग से तनाव मुक्त रहकर किस प्रकार से परीक्षा में अच्छे अंक लाया जाए स्मृति समता बढ़ाई जाए के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम में 100 बच्चों व कार्मिकों ने भाग लिया, कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष नर्सेज महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष योग शिक्षक ललित मेघवाल सुमेरपुर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय शिवगंज पुरुष योग प्रशिक्षक कल्पेश आर्य, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय कोलीवाडा महिला योग प्रशिक्षक संगीता कुमारी, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, रूपाराम गरासिया, राजकीय जनजातीय आयोग विद्यालय सुमेरपुर प्रधानाचार्य गजेंद्र बेंदा के निर्देशन छात्रावास अधीक्षक श्री खीम सिंह मीणा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।








