सेवा परमो धर्म द्वारा आँखों का फॉलोअप कैम्प आज हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा परमो धर्म द्वारा आँखों का फॉलोअप कैम्प आज सम्पन्न

गत 16 नवम्बर को जागनाथ महादेव मन्दिर में सेवा परमो धर्म द्वारा आँखौ की निःशुल्क चिकित्सा का शिविर आयोजित हुआ था जिसमें आये हुये सभी मरीजों की आँखें जाँचकर दवाईयाँ चश्मा आदि निःशुल्क दिये गये थे। कुल 54 मरीजों की आँखौ का मोतियाबिन्द ऑपरेशन फेको पद्धति से किया गया था । इन समस्त मरीजों को आज फोलोअप के लिये बुलाया गया था ।
तारा संस्थान उदयपुर से डॉक्टर्स की टीम ने इनकी आँखों की पुनः जाँच की । आवश्यकता अनुसार इन्हैं दवाईयाँ आदि देकर आवश्यक हिदायते दी गई । इन्हे 10 -15 दिन तक धूल धुआँ खाँसी से बचकर रहने की सलाह दी गई । सभी मरीजों को गर्म कम्बल देकर विदा किया गया । इस अवसर सेवा परमो धर्म के सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai