शिवगंज कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदिरा गांधी की नीतियों ने देश को नई दिशा दी ।

शिवगंज। नगर कांग्रेस कमेटी शिवगंज द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय शिवगंज में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक श्री संयम लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“इंदिरा गांधी सिर्फ एक नेता नहीं थीं, बल्कि वो देश की आत्मा में बसने वाला ऐसा व्यक्तित्व थीं जिन्होंने भारत को मजबूती, साहस और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया। जब दुनिया भारत को कम आंकती थी, तब इंदिरा गांधी ने अपने निर्णयों से साबित किया कि भारत किसी से कम नहीं। उनका जीवन संदेश देता है कि संकट चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, देशहित सबसे बड़ा धर्म है।”

उन्होंने आगे कहा कि “इंदिरा जी ने अकेले अपने दम पर भारत को हरित क्रांति दी, बांग्लादेश निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई और गरीबों के सम्मान के लिए ‘गरीबी हटाओ’ जैसा ऐतिहासिक नारा दिया। वे साहस की प्रतिमूर्ति थीं। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और देश के प्रति निष्ठा यदि साथ हों तो असंभव भी संभव हो जाता है।”
आगे उन्होंने कहा कि “इंदिरा गांधी जी के विचार और कार्य आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। हमें उनके सपनों के भारत को बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। कांग्रेस का इतिहास बलिदान, सेवा और संघर्ष का इतिहास है, और इस पर हमें गर्व है।”
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजींग राम घांची ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीब और ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक नीतियाँ बनाईं। उनकी नीतियों ने देश को नई दिशा दी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेडतिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन त्याग, देशभक्ति और कठोर निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा का संकल्प लेना चाहिए।
NSUI जिला अध्यक्ष चंपा लाल तीरगर ने कहा कि इंदिरा गांधी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका नेतृत्व बताता है कि देश के हित में कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस के पूर्व यूथ काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह राव ,जगवीर सिंह गोहिल , हबीब शेख, दिनेश मीना,शाहजाद शाह,महेंद्र वाघेला , जूली चौहान , फूला राम सुथार , दशरथ सिंह ,राहुल चावरिया, भूरा राम माधव, प्रवीण जानी,पुरुषोत्तम सुथार,वजा राम आदि पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओ तथा शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai