भाजपा ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी

सिरोही,26 नवम्बर। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ‘संविधान दिवस’ की 76वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं।राज्य मंत्री देवासी सहित भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ता एलआईसी सर्किल पर पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि संविधान से हम सब सुपरिचित हैं। भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद यानी कि 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया था।

विभिन्न संकटों के बावजूद डॉ. भीमराव आंबेडकर ने मात्र दो वर्ष, 11 माह और 18 दिनों में दिन-रात मेहनत कर भारत के संविधान की रचना की। उन्होंने 26 नवंबर 1949 को इसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया गया था। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना, जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। देश आज संविधान दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहली बार इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को एक अधिसूचना में 26 नवंबर को हर साल ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाने की बात कही थी। यह दिन हमें उन दूरदर्शी लोगों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे गणतंत्र की नींव रखी और हमें ऐसे मूल्य सौंपे जो हमारी राष्ट्रीय यात्रा को दिशा देते हैं। न्याय और समानता के प्रति अपने कमिटमेंट को फिर से पक्का करें और बाबा साहेब अंबेडकर की ओर से देखे गए भविष्य को बनाने के लिए मिलकर काम करें।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सगरवंशी,प्रधान हसमुख मेघवाल,भूपेंद्र देवासी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नगर अध्यक्ष चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,महामंत्री प्रकाश पटेल,कैलाश मेघवाल, राजेन्द्र सिंह चौहान,गोविंद सैनी, नारायण माली,ललित प्रजापत,हरीकिशन रावल,प्रवीण राठौर,रामलाल मेघवाल, जब्बर सिंह चौहान, इंदर सिंह मकवाना,लुंबाराम राणा,मनी देवी,रमजान खान,
अम्बेडकर सेवा समिति गुलबाराम गोयल,समिति जिलाध्यक्ष देवेन्द्र डांगी, एडवोकेट जिला महामंत्री
मिश्रीलाल चौहान, मुख्य संगठकमोहनलाल माली, बीएम एस जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai