अजमेर विकास प्राधिकरण की भूमि पर (सरकारी जमीन) कर रहे अतिक्रमण

अजमेर । ग्राम पंचायत माकड़वाली के लोहागल में कबीर नगर में श्याम शिप फर्नीचर के पीछे जो सरकारी 2 बिगा जमीन के लगभग बिलानाम पड़ी है उस पर किसी व्यक्ति द्वारा चार दिवारी का काम चालू करवा दिया है इस सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

हमारी टीम द्वारा अतिकर्मी को पूछे जाने पर बताया कि यह सरकारी जमीन हमने एग्रीमेंट इकरारनामा पर खरीदी है लेकिन सरकार की पड़त जमीन को बैचना व खरीदना कानून अपराध किस श्रेणी में आता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबीर नगर की लगभग भूमि अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) के अंतर्गत आती है ।

लोहागल की अन्य कॉलोनीयो में भी सरकारी बिलानाम पड़त जमीन करोड़ों रुपए की खालसा पड़ी हुई है एवं उसमें लोग अतिक्रमण कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंच रहे हैं समय रहते अतिक्रमियों को बे दखल नहीं किया तो तो पक्का निर्माण कर अतिकर्मी अपनी जाजम बिछा लेंगे। और सरकारी करोड़ों की जमीन वह माफियाओं द्वारा बेच दी जाएगी एवं बेची जा रही है।








