राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष होने पर एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर गायों को हरा चारा खिलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर गायों को हरा चारा खिलाया व गौ माता का पूजन किया

सुमेरपुर । राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौपालन एवं पशुपालनमंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल के जन्मदिन पर कामधेनु पुत्र 36 कॉम गौशाला सेवा समिति थलवा जांव में करणसिंह नेतरा भाजपा प्रदेश सदस्य एवं बालोतरा जिला प्रभारी और लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित भाजपा जिलामंत्री पाली के मुख्य आतिथ्य एवं मदन सिंह राजपुरोहित,जोपसिंह परमार की अध्यक्षता में विधि विधान से गौ पूजन किया गया।

गौशाला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद बरुत ने बताया कि बहु बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय सुमेरपुर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश चावला,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रामावतार यादव,डॉ रणवीर सिंह,गौशाला सह सचिव मंशाराम कच्छवाह ,पशुधन निरीक्षक गणेश प्रताप मीणा एवं गौशाला सेवा समिति द्वारा गौ सेवा में हरा चारे की एक ट्रॉली लापसी एव गुड की व्यवस्था कर गौमाता को खिला कर उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर प्रतापराम माली, भगवतीलाल मालवीय, कूपा राम घांची, मोतीलाल देवासी, हरजीराम देवासी, दूदाराम देवासी, चतरा राम देवासी, हीरालाल, संकलाराम गरासिया, सुखीदेवी देवासी, ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai