जिला परिषद सिरोही में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामझरोखा मंदिर की जमीन पर बने हुए आठ पट्टों को निरस्त कर दोषियों पर करें कार्रवाई : देवासी

राज्यमंत्री देवासी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

सिरोही। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। राज्यमंत्री ने रामझरोखा मंदिर भूमि पर बने विवादित आठ पट्टों को निरस्त करने तथा
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर अंत्योदय की भावना से विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में बजट प्रकरण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), आगामी बजट प्रस्ताव, आबादी विस्तार से जुड़े प्रस्तावों तथा पिछले दो वर्षों के सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने तथा योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की बात कही। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, कलेक्टर अल्पा चौधरी, एडीएम डॉ. राजेश गोयल, सीईओ प्रकाशचंद अग्रवाल, एसडीएम हरिसिंह देवल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai