सुमेरपुर (उंदरी) में सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धा व संकल्प के साथ मनाई गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उंदरी में सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धा व संकल्प के साथ मनाई गई

सुमेरपुर (उंदरी)। आज सामुदायिक भवन उंदरी में संचालित एजुकेट गर्ल्स संस्था – प्रगति कैंप के तत्वावधान में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बालिका शिक्षार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह में व्हाइट बोर्ड भामाशाह गणपत जी परमार, समाजसेवी मंछाराम कच्छवाहा, इतिहास व्याख्याता कार्तिक गौतम, पदम सिंह परमार, मेवाड़ा साहेब, पूर्व वार्ड पार्षद गोविंद राम राठौड़, पूर्व प्रसाद चतरा राम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समाजसेवी दंपति देशाराम जी एवं पोनी देवी की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व शिक्षार्थी अंजली कुमारी, आरती कुमारी एवं किरण कुमारी ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं प्रेरक शकुन कुमारी ने नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रकाश कुमार ने सावित्रीबाई फुले की जीवनी एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था प्रगति कैंप की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रगति कैंप के शिक्षार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए नारी शिक्षा, समानता और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाना रहा। व्याख्याता कार्तिक गौतम ने बालिका शिक्षा एवं बालिकाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उच्च पद पर असित होने के लिए प्रेरित किया, बताया कि बालिका पड़ेगी तो दो परिवार को सक्षम करेगी,आयुष नर्सेज महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष योग शिक्षक ललित मेघवाल ने बताया की आज बालिका विद्यालय तक पहुंच रही है तो उनके पीछे सावित्रीबाई फुले के संघर्ष त्याग और बलिदान की नींव है सावित्रीबाई फुले को केवल स्मरण न करे बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारे आइए हम संकल्प ले कि शिक्षा ,समानता और नारी सम्मान के मार्ग पर अडिंग रहेंगे यही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai