देश में 7 हजार से ज्यादा संस्थान से जुड़े फायरमैन और लाइब्रेरियन परीक्षा के लिए बांटी फर्जी डिग्रियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में 7 हजार से ज्यादा संस्थान जुड़े फायरमैन और लाइब्रेरियन परीक्षा के लिए बांटी फर्जी डिग्रियां

जयपुर । राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने
फायरमैन और लाइब्रेरियन परीक्षाओं में फर्जी डिग्रियां बांटने वाली यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की। फर्जी डिग्री रैकेट पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने चेन्नई की भारत सेवक समाज (बीएसएस) यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर आरून साग बेसन को गिरफ्तार किया है। SOG टीम ने बुधवार को आरोपी डायरेक्टर को चेन्नई से पकड़ा है और जयपुर लेकर आ रही है। फर्जी डिग्री से जुड़ा रैकेट वॉट्सऐप के जरिए संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह यूनिवर्सिटी बिना किसी सरकारी मान्यता और रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही थी। इसमें 100 से अधिक प्रोफेशनल कोर्स कराए जा रहे थे। इस फजीर्वाड़े के चलते अब हजारों डिग्रियां जांच के दायरे में आ गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस यूनिवर्सिटी ने देशभर में करीब 7 हजार संस्थानों को फर्जी एफिलिएशन (संबद्धता) दे रखी थी। राजस्थान के दौसा जिले में संचालित एक संस्थान के संचालक को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। SOG अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों, संस्थानों और फर्जी डिग्री धारकों की विस्तृत जांच कर रही है।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai