शिवगंज में 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवगंज में 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ

शिविर में प्रथम दिन ओपीडी के तहत 540 रोजी पहुंचे और 30 रोगियों का रजिस्ट्रेशन कर किया भर्ती

शिवगंज । राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका के राजीव गांधी टाउन हॉल में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आज सफलतापूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आमंत्रित एसडीएम नीरज मिश्रा पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि रहे इसी के साथ सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग जोधपुर डॉक्टर राजीव लोचन तथा तहसीलदार आसाराम नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे किसी के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, महामंत्री कुंदनमल राठी, मंत्री आनंदीबेन भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं सभी अतिथि समारोह में उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अधिकारियों,समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने इस जनकल्याणकारी शिविर की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहल बताया।

डॉक्टर गंगाविशन शर्मा ने बताया कि शिविर में बवासीर,भगन्दर,फिशर,साइनस आदि रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार,शल्य चिकित्सा,दवा वितरण, परामर्श एवं योग सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।इस शिविर में ओपीडी के तहत करीब 540 रोगी,आईपीडी में 30 रोगियों का रजिस्ट्रेशन के तहत किया गया है ।और पंचकर्म के तहत करीब 40 रोगियों का इलाज किया गया ।यह शिविर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे सैकड़ों रोगियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर कैलाश माली, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, जसवंत राज, मोहनलाल सोलंकी, पूर्व प्रतिपक्ष नेतालक्ष्मण परिहार, ललित मेघवाल, पूनम दीदी,मांगीलाल टॉक, जीवाराम आर्य, भाजपा मंडल राकेश सोनी, रामचंद्र रावल, हितेंद्रसिंह डाबी , जगदीश कुमार सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने इस शिविर को जनकल्याणकारी बताते हुए क्षेत्र वासियों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर की पहल बताया।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai