रावल उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवम सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रावल उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवम सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत

सिरोही 9 अगस्त।राज्य सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग के आदेशानुसार क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए गठित उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवम सतर्कता समिति में चिराग रावल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त सदस्य चिराग रावल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उपखंड स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं, शिकायतों और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
रावल ने कहा कि ग्रामीण और शहरी अंचल के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनसुनवाई और सतर्कता बैठकों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इस मनोनयन पर आमजन ने रावल का स्वागत कर बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि उनके इस दायित्व ग्रहण से आमजन को राहत मिलेगी।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai