*सिरोही में HPV वैक्सीनेशन अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने की समीक्षा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सिरोही में HPV वैक्सीनेशन अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने की समीक्षा*

सिरोही। जिले में आज जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण राजस्व बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी (SDM), तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े अहम विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं को भी इस अभियान से वंचित नहीं रखा जाए। सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की प्रत्येक बालिका तक HPV वैक्सीन पहुंचे।

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने स्काउट भवन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एचपीवी वैक्सीन को मिशन मोड पर लगाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की । डॉ खराडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत स्कूलों में अध्ययनरत उन बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई जा रही है, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है और 15वां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है। यह टीकाकरण बालिकाओं को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बैठक में सभी सीबीईओ को निर्देशित किया कि आप संस्था प्रधान से बालिकायो की संख्या जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सीएमएचओ को भिजवाए एवं प्रतिदिन लक्ष्य के विरुद्ध लगने वाले वैक्सीन की मॉनिटरिंग करे । डॉ खराडी ने सभी से आग्रह किया कि उक्त वैक्सीन एक बार ही लगना है वो भी सीमित संख्या में , अतः मिशन मोड पर टीका लगवा कर कार्य को सेशन समाप्त होने से पहले पूरा कर लेवे ।

उन्होंने बताया कि HPV वैक्सीन के कई महत्वपूर्ण फायदे हैं—
• यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) के प्रमुख कारण HPV संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है।
• समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में कैंसर होने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
• यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है, जिसे विश्व स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है।
• कम उम्र में टीकाकरण कराने पर शरीर में बेहतर प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) विकसित होती है, जिससे दीर्घकालिक सुरक्षा मिलती है।
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल , सहायक निदेशक अजय माथुर, एडीईओ ईश्वर पुरोहित ,आरसीएचओ डॉ रितेश सांखला, सीईओ स्काउट एस आर वर्मा , सीबीईओ शियोगंज जब्बर सिंह राव, सीबीईओ सिरोही भभूताराम, सीबीईओ रेवदर गमनाराम कोली,एसीबीईओ पिंडवाड़ा सुरेश कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य ,शिक्षा , आईसीडीएस एवं अन्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान जिले में तेजी से संचालित किया जा रहा है और सभी अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किए जाएंगे।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai