“सिरोही कलेक्टर श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर आमजन से की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोही कलेक्टर श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर आमजन से की अपील

सिरोही। राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।इस संबंध में मिशन निदेशक (NHM) द्वारा सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार की बालिकाओं के हित में एचपीवी टीकाकरण के लिए जिला कलेक्टर सिरोही श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले के सभी माता पिता जिनकी बच्ची की उम्र 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की है से अपील की है कि अपनी बेटी को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाये । यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक एवं दर्दनाक बीमारी से बचाती है । यह टीका भारत सरकार द्वारा सभी सरकारी पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है । इस टीके के बारे में भ्रामक एवं जूठी ख़बरों से बचें । इस तरह की जूठी खबरे पोलियो एवं कोविड वैक्सीन के बारे में भी फैलायी जा रही थी । आज भारत पोलियो मुक्त हो चुका है ।अतः अपनी बेटी को एचपीवी का टीका जरूर लगवाये एवं कैंसर से बचाए ।

*स्कूलों और आंगनबाड़ी के जरिए होगा टीकाकरण*

जारी निर्देशों के अनुसार—
• सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को नजदीकी टीकाकरण केंद्र तक लाकर टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।
• आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की बालिकाओं को चिन्हित कर मोबिलाइजेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
• ANM, ASHA और स्वास्थ्य टीम माइक्रोप्लानिंग के आधार पर टीकाकरण अभियान को गति देंगी।

*लक्ष्य तय, जिम्मेदारी तय*
• प्रत्येक ANM/आशा/सीएचओ को अपने क्षेत्र में कम से कम 10 बालिकाओं का टीकाकरण प्रतिदिन प्रति सत्र सुनिश्चित करना होगा।
• प्रत्येक सत्र में कम से कम 50 बालिकाओं को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
• जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वैक्सीनेशन साइट भी बनाई जाएंगी।

*व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान*
• सभी केंद्रों पर कोल्ड चेन, AEFI प्रबंधन और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
• जागरूकता और मोबिलाइजेशन पर विशेष जोर दिया जाएगा।इसके लिए निजी विद्यालयों की स्कूल बसो का उपयोग किया जा सकेगा ।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि HPV टीकाकरण बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। अभिभावक अपनी बेटियों को नजदीकी टीकाकरण सत्र पर जरूर लेकर आएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक यह टीका पहुंचे।वर्तमान में जिला सिरोही में 1534 बालिकायो को एचपीवी वैक्सीन लगायी जा चुकी है एवं जिला सिरोही इस उपलब्धि में राज्य में पांचवे पायदान पर है ।

*अभियान का उद्देश्य*
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 14-15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगाकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। विभाग ने सभी जिलों को लक्षित वर्ग की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस टीकाकरण कार्यक्रम में लक्षित समूह 14 वर्ष आयु की वे बालिकाएं हैं, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूर्ण कर लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। इन्हीं बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा।

सरकार ने इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से इसे सफल बनाने पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।

Rajasthan Tv 24
Author: Rajasthan Tv 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai